शिवपुर गांव में महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत वाणिज्य विभाग द्वारा शिवपुर गांव में महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक करना था। वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम की आयोजक सुश्री मंशा पाण्डेय एवं सुश्री प्रीति ओझा ने  महिला उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । साथ ही कुटीर उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के अवसरों पर भी प्रकाश डाला । महिलाओं को वित्तीय मामलो से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।महिलाओं को विभिन्न प्रकार के वित्तीय अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महिलाओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में बताया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन शक्ति की संयोजक डॉ. अनुराधा राय,कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह ,छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अजय चौबे,  विभागाध्यक्ष, वाणिज्य डॉ. विनीत सिंह, डॉ. विजय शंकर पांडे, डॉ. नीलमणि त्रिपाठी एवं डॉ. विवेक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सहायक प्राध्यापक  डॉ. अमरतन, डॉ. प्रदीप यादव तथा रूबी विश्वास के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन किया ।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top