- उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोग होते हैं सम्मिलित*
महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव (बलिया)- चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मदारी शाह रहमतुल्लाह अल्लैह की सरजमी पर 64वां सालाना उर्स मेले का आयोजन किया गया है । आपको बताते चलें कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अप्रैल को उर्स मेले का आयोजन किया गया है । आपको बता दें कि 19 अप्रैल की सुबह तकरीबन 6 बजे से 11 बजे तक कुर्आनखानी तथा दोपहर बाद ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम आयोजित होगा। तथा 20 अप्रैल की रात 9 बजे से कव्वाली का दुगोला कार्यक्रम रुकशाना बानो वाराणसी तथा सुल्तान कव्वाल दिल्ली के बीच होगा । आयोजक गणों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लोग अपनी मन्नत को लेकर आते हैं जहां मदारी शाह की महिमा से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ ही भाजपा नेता नारद राय, चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा नवनीत सिंह मंकू उपस्थित रहेंगे। मेले की जानकारी मोहम्मद इश्तियाक ने दी।
