खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया)  क्षेत्र के रसड़ा-मऊ मार्ग के गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार को देर रात खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दलई तिवारीपुर (अखनपुरा) निवासी रमाशंकर राम का 27 वर्षीय पुत्र सूर्यनाथ राम महतवार गांव में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे था तभी अचानक रेलवे क्रासिंग के समीप खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरा । आस-पास के लोगों ने बूरी तरह से घायल युवक को बेहोशी की हालत में रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जूट गई

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top