महर्षि टाइम्स
बलिया । प्रधान मुख्य एवं संरक्षक और विभागाध्यक्ष (Hoff)उत्तर प्रदेश लखनऊ का बलिया वन विभाग में कराये गए विभिन्न कार्यों के निरीक्षण हेतु आगमन हुआ। इनके द्वारा बलिया वन विभाग में जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार सुरहा ताल का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के उपरांत काशी वन्य जीव प्रभाव रामनगर वाराणसी के अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । इसके बाद बलिया वन विभाग के अंतर्गत वानिकी कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। सुरहाताल के भ्रमण के दौरान वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों के साथ संवाद कर वृक्षारोपण एवं अन्य प्रकार के वानिकी कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। उनके व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण हेतु आस्वस्थ किया गया । जय प्रकाश नारायण पक्षी विहार सुरहा ताल में आने वाले प्रवासी पक्षियों की गणना कर गणना रजिस्टर तैयार करने हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण की दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभाग अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ मुख्य वन संरक्षण पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश गोरखपुर, वन संरक्षक आजमगढ़ वृत्त आजमगढ़ प्रभागीय निदेशक काशी वन्य जीव विभाग वाराणसी एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया उपस्थित रहे।

