पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाना कोतवाली के नवनिर्मित मेस व मनियर के नवनिर्मित आरक्षी बैरक का किया उद्घाटन ।

MAHARSHI TIMES
0

पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों परिसर का निरीक्षण कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश ।

महर्षि टाइम्स 

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना मनियर में नवागान्तुक आरक्षीयों के लिये नवनिर्मित आरक्षी बैरक का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक  द्वारा आज दिनांक-12.04.2026 को किया गया।

थाना परिसर को आधुनिकीकरण के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिसकर्मियों के लिए थाना कोतवाली में नवनिर्मित मेस का भी उद्घाटन किया गया । महोदय द्वारा मेस का निरीक्षण कर उसमें पौष्टिक एवं मौसम के अनुकुल भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मनियर व कोतवाली परिसर व कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व ,थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट ) आदि रजिस्टरों  की गहनता से अवलोकन  कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया 

थानों के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया ।  कंप्यूटर/सीसीटीएनएस/कार्यालय कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके ।

सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top