निजी विद्यालयों पर कसने लगी लगाम, जिला प्रशासन सख्त, छात्र आंदोलन का गहरा असर

MAHARSHI TIMES
0


शैलेश सिंह 

बैरिया,बलिया: जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन अब बड़ा असर दिखा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेरुवारबारी, मुरलीछपरा तथा बैरिया समेत जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देशित पत्रों में सभी विद्यालयो को शासन/विभागीय नियमों के अनुसार ही विद्यालयों का संचालन किए जाने के निर्देश जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय शासन के नियमों के अनुरूप ही संचालित होंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता, मनमानी फीस वृद्धि, हर वर्ष ड्रेस व किताबों में बदलाव, परिवहन शुल्क में गड़बड़ी तथा छात्रों व अभिभावकों के आर्थिक शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में विद्यालय की मान्यता रद्द कर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इस पूरे मामले की शुरुआत 24 मार्च को हुए बड़े छात्र आंदोलन से हुई, जब हजारों छात्र छत्रनेता नितेश सिंह के अगुवाई में उपजिलाधिकारी बैरिया कार्यालय पहुंचे और निजी विद्यालयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

आंदोलन के बाद भी छात्र नेता नितेश सिंह ने इस मुद्दे को मंडलायुक्त आजमगढ़, जिलाधिकारी बलिया एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के लिए इसे बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया।

इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके क्रम में अब लगातार पत्र जारी कर सख्ती दिखाई जा रही है।

छात्र संगठनों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है और कहा है कि यदि आदेशों का पालन जमीनी स्तर पर नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी विद्यालयों में हड़कम्प मची हुई है और आने वाले समय में इसके बड़े असर देखने को मिल सकते हैं। प्रशासन के इस सख्त कार्यवाही से छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top