एलआईसी एजेंट की मौत से शोक की लहर

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसान एलआईसी एजेन्ट रहे शशिकांत तिवारी का शुक्रवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। ब्लाक क्षेत्र के पाण्डेयपुर ( सोनापाली) निवासी 56 वर्षिय शशिकांत तिवारी पुत्र स्व. कैलाश तिवारी पेशे से किसान रहते हुए एलआईसी एजेंट के रुप में कार्य करके परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार को घर पर परिवार के लोग नहीं थे तब सायं काल खूब शौक से बाटी चोखा खाना का आनन्द लिए। सोने चले गये तभी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी तो आसपास के लोगों ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां हालत ठीक नहीं पाकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। लोग उन्हें लेकर मऊ जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड दिया। उनकी बेटी की शादी 8 मई को होने वाली थी। उसका तिलक तीन मई को होने के चलते परिवार के लोग कई दिनों से लखनऊ बाजार करने चले गये थे। घर पर वे अकेले रहकर देख भाल कर रहे थे। शुक्रवार को रात्रि मे खाना खाने पश्चात सोने चले गये उसी समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी। मौत की खबर मिलते ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने शनिवार को ग्रामीणों सहित क्षेत्र के लोगो की भीड़ जूट गयी। इस मौके पर परशुराम तिवारी, जनार्दन तिवारी, सन्तोष तिवारी, विनय त्रिपाठी, लल्लन पाण्डेय, प्रमोद पाठक, देवनारायण प्रजापति, प्रधान संजय यादव, मनोज तिवारी, पवन कुमार तिवारी, डा. डीएन प्रसाद, रामयश पाण्डेय, मृगराज राजभर, आदर्श राजभर, भिखारी राजभर, सूर्यनाथ पूवा पाण्डेय, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, संजय पाण्डेय, रनजीत गोंड, फूलचंद राम, रामशिरोमणि तिवारी, अभय प्रकाश नन्दू, देवेन्द्र सिंह, अजय पाण्डेय, राधेश्याम सिंह , शेषनाथ सिंह आदि रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top