सड़क पीचिंग के दौरान मशीन में दबने से मेठ की मौत मचा हड़कंप

MAHARSHI TIMES
0


ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। नगरा-गड़वार मार्ग स्थित तिलकारी प्राथमिक विद्यालय के समीप बन रही पिच सड़क के निर्माण के दौरान रविवार सुबह हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मिक्सचर मशीन को ट्रैक्टर से पीछे करते समय वह अचानक अनियंत्रित हो गया और खंभे व मशीन के बीच में श्रमिक दब गया, जिससे उसकी जान चली गई। वहां मौजूद लोगों ने मशीन को हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नगरा क्षेत्र के तिलकारी गांव में लोकनिर्माण विभाग की ओर से करीब 80 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत नगरा के तिलकारी से जजला तक करीब पांच किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य कराया जा है। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे गड़वार क्षेत्र के सवन गांव निवासी श्रमिक 35 वर्षीय समरजीत राजभर, अन्य पांच श्रमिकों के साथ मिलकर मशीन को साइड कराने में लगे थे।इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने वाहन को पीछे किया, लेकिन अचानक गति तेज हो जाने के कारण मशीन अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। खंभे व मशीन के बीच में श्रमिक दब गए। कुछ देर बाद मशीन को हटाकर श्रमिक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा पहुंचाया गया, वहां से तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन का रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर व मिक्सचर मशीन को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top