महर्षि टाइम्स
बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ. अनुराधा राय के दिशा-निर्देश में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्रम में 'रोजगार जागरूकता एवं कौशल विकास' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार के पेंटिंग की विधाओं से महिलाओं का परिचय कराना था। इस कौशल के माध्यम से महिलाएं रोजगार के नये स्वरूप से परिचय प्राप्त किया। इसी क्रम में छात्राओं को स्टैंसिल एवं ब्लॉक पेंटिंग विधि द्वारा वस्त्रों तथा कपड़ों को सुसज्जित करना सिखाया गया।
इस कार्यशाला में वर्षा, दीपिका, सुनीता, सरोज आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय, डॉ. संदीप यादव, विभाग प्रभारी डॉ. रंजना मल्ल उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. तृप्ति तिवारी एवं डॉ. संध्या द्वारा किया गया।

