जे एन सी यू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया l नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत माता की जय, नारी की भागीदारी, लोकतंत्र की समझदारी, नारी शक्ति वंदन, संसद में नारी का अभिनंदन, सशक्त नारी, समृद्ध लोकतंत्र के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा  बलिया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, श्वेता राय ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी देश के उन्नति की मुख्य मांग है। जब तक महिलाएं सक्रिय रूप से राजनीति और निर्णय निर्माण में नहीं आयेंगी, एक अच्छे और विकसित समाज और राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। उन्होंने मोदी सरकार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही ये अधिनियम कानून का रूप लेगा और संसद में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

 कार्यक्रम की नोडल डॉ अनुराधा राय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की लड़ाई बहुत पहले से चल रही है। इस क्रम में हमें ग्राम पंचायत और जिला पंचायत में ३३ प्रतिशत आरक्षण भी मिला, लेकिन भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में संसद में अभी भी महिलाओं की संख्या नगण्य सी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारी इस मांग की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और हम महिलाएं सरकार की इस पहल की सराहना करते हैं। 

कार्यक्रम में, निदेशक शैक्षणिक, डॉ पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ रूबी, डॉ प्रज्ञा, डॉ रंजना मल्ल, डॉ सरिता पांडे, डॉ तृप्ति तिवारी, डॉ अंजलि भारद्वाज, डॉ पूजा सिँह, सुश्री मंशा पाण्डेय, सुश्री प्रीति ओझा सहित अन्य महिला प्रोफेसर  और छात्राओं की भागीदारी रहीं। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों की महिला प्रधान श्रीमती सुनीता देवी और श्रीमती ललिता देवी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top