मिशन शक्ति फेज-05 : महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज-05” के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद बलिया में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की महिला शक्ति टीम ने सार्वजनिक स्थानों, गांवों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।

सुरक्षा और सहायता की जानकारी: मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई ।

हेल्पलाइन नंबर्स का प्रचार: किसी भी आपात स्थिति या हिंसा की शिकायत के लिए पुलिस ने निम्नलिखित टोल-फ्री नंबरों के उपयोग के प्रति जागरूक किया:

अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-

112 पुलिस आपातकालीन सेवा,

1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्प लाइन

1090 विमेन पावर हेल्प लाईन

1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन

102 स्वास्थ सेवा 

108 एम्बुलेंस सेवा

1098 चाइल्ड हेल्प लाइन

181 महिला हेल्प लाइन नम्बर 

14567 सीनियर सिटीजन

101 फायर ब्रिगेड

विधिक सहायता एवं शिकायत निवारण: महिलाओं को बताया गया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय थाने की 'महिला हेल्प डेस्क', जनसुनवाई पोर्टल, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग और जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी संपर्क कर सकती हैं।

साइबर अपराध से बचाव: वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके और तत्काल रिपोर्टिंग के महत्व को समझाया गया। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओ0टी0पी0 साझा न करें। किसी अनावश्यक लिंक पर क्लिक न करें आपका मो0 हैक हो सकता है डाटा चोरी हो सकता है। साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर -1930 की जानकारी दी गयी।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं में आत्मविश्वास भरते हुए कहा कि बलिया पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी अप्रिय घटना या असुरक्षा की स्थिति में बिना डरे पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

*महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज-05” के द्वितीय चरण के अंतर्गत के कार्यक्रमों में कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता व महिला सम्बन्धी अपराध के रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला आरक्षियों को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top