महर्षि टाइम्स
बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16.04.2026 को थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में आबकारी टीम नि0 विनय राय, का0 बबलू राम, का0 अतुल सिंह तथा थाना स्थानीय पर गठित टीम में उ0नि0 ऋषिकेश गुप्ता का0 अंकित सिंह, का0 विपिन यादव, का0 अविनाश शर्मा, का0 शैलेष कुमार की संयुक्त टीम द्वारा थाना अन्तर्गत ग्राम भाखर व वार्ड न0 02 दुसाध टोली कस्बा रेवती मे दबिश देकर 3,000 लीटर लहन तथा 25 भट्टी नष्ट किया गया । कोई वांछनीय तत्व प्रकाश में नही आया।


