(वन्दे मातरम् एवं आधी रोटी खायेगे के नारों से गुंजी गाँव की गलिया)
गोपीनाथ चौबे
चिलकहर (बलिया) विकास खण्ड चिलकहर अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें गोपालपुर के प्रधान प्रतिनिधि बिन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू" नोडल शिक्षक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, यूपीएस गोपालपुर के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, अध्यापक, मंजय यादव, कम्पोजिट गोपालपुर के प्रधानाध्यापक राधे श्याम यादव, संजय सिंह, हरिजन बस्ती गोपालपुर से सत्य प्रकाश , पंकज गुप्ता चिंतामणिपुर से उमेश चंद्र वर्मा, धनंजय सिंह, अंजनी कुमार यादव, हरिंद्र कुमार, कन्हैया चौहान, विन्ध्येश्वरी प्रताप सिंह, प्रसेन जीत, राजेश उपाध्याय, बर्रेबोझ, श्री मानिक चंद्र राम, रा0 शैक्षिक महासंघ के मंत्री अनिल सिंह ,दिग्पाल बहादुर, रामपुर चौहान बस्ती से नित्या नंद शर्मा, भूपेंद्र शुक्ला,अशोक यादव, कैथी कला से सुरेश वर्मा, तारा देवी बलिंद्र यादव उपस्थित रहे।
न्याय पंचायत गोपालपुर के विभिन्न ग्राम सभा के विद्यालयों से आये प्यारे बच्चे आंगन वाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका के साथ निकाली गई।ग्राम सभा के भ्रमण के बाद यूपीएस गोपालपुर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने हेतु, अध्यापकों से अभिभावक सम्पर्क कर नामांकन वृद्धि हेतु प्रेरित किया गया तत्पश्चात मिष्ठान वितरण के पश्चात रैली समापन किया गया।


