चोरी के 1600 रूपये के साथ तीन बकरी चोर गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना रेवती पर वादी मुकदमा थाना रेवती पर प्रार्थना पत्र में बताया गया कि  आशिक पुत्र हरेराम साह, किन्नू राजभर पुत्र विजय राजभर निवासीगण गायघाट थाना रेवती जिला बलिया व आजाद बिन्द पुत्र मुखदेव बिन्द निवासी दुधैला थाना सहतवार जिला बलिया के रहने वाले मेरे घर के बाहर से मेरी दो बकरियां चोरी कर ले गये हैं । जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 सचिन सरोज मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 104/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त 1. किन्नू राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष, 2.आशिक शाह पुत्र हरेराम शाह निवासी गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष, 3.आजाद बिन्द पुत्र सुखदेव बिन्द निवासी दुधैला थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष* को गायघाट दुधैला मार्ग के पास से समय 04.32 बजे गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 1600 रूपए बरामद किया गया।

पूछताछ के क्रम में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.04.2026 को 02 बकरिंया चोरी की थी उनको राह चलते किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच कर उससे मिले रुपये को आपस मे बराबर बांट कर खाने पीने में खर्च कर दिया है । जो पैसे बरामद हैं वो बकरी बेचने में बचे हुये पैसे बरामद हुये हैं ।  अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कराते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया। 



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top