महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के लिए शासन द्वारा नामित पांच सभासदों निर्मल पांडेय, सतीश सिंह, लवकुश मद्धेशिया, संदीप सोनी तथा माया देवी को शुक्रवार को दोपहर एसडीएम रवि कुमार नगर पालिका के प्रशासनिक कक्ष में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल सुरेश मौर्या सहित अन्य पालिका के कर्मचारी एवं अन्य सभासद मौजूद रहे। इस मौके पर अपने संदेश में एसडीएम ने नामित सभी सभासदों को आदर्श नगर पालिको को सुंदर स्वरूप देने की दिशा में दिए जा रहे प्रयासों में अपना योगदान देने की अनुरोध किया। चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने सभी सभी से आदर्श नगर पालिका के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहयोग की अपील किया।
