जिला महामंत्री हिमांशु का नगरा में भव्य स्वागत

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

बलिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद हिमांशु प्रताप सिंह ‘मंटू’ का बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत नगरा में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यसमिति सदस्य प्रो. समरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नगरा सूर्य प्रकाश सिंह एवं मालीपुर मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्प वर्षा कर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर सूर्य प्रकाश पांडे, सुरेश सोनी, मन्नू सिंह, अतुल आनंद सिंह, संजय पांडे, अमन पांडे, कृष्णा कुशवाहा, सभासद पृथ्वी पाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष परमहंस वर्मा, इरफान अहमद, मंसूर अली, संजीव गिरी, चंद्रभूषण ‘टिंकू’, मंडल महामंत्री अमरेंद्र सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिमांशु प्रताप सिंह ‘मंटू’ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, विश्वास और सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top