सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए डीएम, चलेंगे विशेष जांच अभियान

MAHARSHI TIMES
0

प्रमुख चौराहों पर जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरा, ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत

सरकारी स्कूलों और अस्पतालों तक पहुंच मार्ग सुनिश्चित करने के दिए आदेश

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रोड सेफ्टी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए, ताकि लोग नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। खासतौर पर स्कूल बसों के लिए फिटनेस टेस्ट अभियान अनिवार्य रूप से चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का संचालन मुख्य सड़कों के किनारे हो रहा है, वहां चेतावनी और सूचना से जुड़े साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सरकारी विद्यालयों और अस्पतालों तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि यातायात व्यवस्था पर बेहतर निगरानी रखी जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में आरटीओ अरुण कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top