डबल मर्डर कांड में चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। जनपद के थाना नगरा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

ज्ञात हो कि 25/26 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में थाना नगरा क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और ससुर पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में पत्नी और सास की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया था तथा स्वाट, सर्विलांस टीम व फील्ड यूनिट को सक्रिय कर दिया गया था। इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को थाना नगरा पुलिस द्वारा चलाए गए सघन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपी राधिका देवी पत्नी तारकेश्वर गुप्ता निवासी इंग्लिशिया थाना गड़वार को सलेमपुर चट्टी से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अन्य तीन अभियुक्तों—राजकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता तथा आशा देवी निवासी सिंहाचवर कला थाना गड़वार —को मलप तिराहा से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नगरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top