राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बलिया में बैठक, कई तहसीलदार रहे अनुपस्थित

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (09 मई 2026) को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। इस दौरान जनपद के सभी तहसीलदारों एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सचिवों के साथ आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सचिव श्री तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित राजस्व वादों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लोक अदालत को व्यापक सफलता मिल सके। साथ ही उन्होंने लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने और उन्हें अपने मामलों को आपसी समझौते से निपटाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक में तहसीलदार रसड़ा श्री निखिल शुक्ल और तहसीलदार बेल्थरा रोड अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं, सूचना के बावजूद सदर, बांसडीह, सिकन्दर पुर और बैरिया के तहसीलदारों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई।

अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से त्वरित और सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है, ऐसे में सभी संबंधित विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top