अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रकट कर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन प्रारंभ

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

फेफना बलिया । क्षेत्र के सागर पाली के बगल गांव बघेजी मे नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ 24 अप्रैल से प्रारंभ हुआ,जो आस्था का केंद्र बना हुआ है। तीसरे दिन रविवार के सायं में कथावाचक व यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शास्त्री द्वारा तीसरे दिन अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रकट कर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन प्रारंभ हुआ। मंदिर परिसर बघेजी में महायज्ञ के चलते सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगता है,ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अरणी मंथन और मंडप में प्रवेश संपन्न कराया गया है। 

इधर, परिक्रमा और पूजा पाठ के महिलाओं में एक होड़ सी मची रहती है, जो संध्या होते ही हर गांव के रास्ते से महिलाओं का आगमन होने लगता है। राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में दूर दूर से लोग शाम को कथा के लिए आ रहे है, तथा मंडप परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया है यज्ञ मे सहयोगी के रुप में विनोद कुमार पांडेय, टुनटुन पांडेय,शिव नाथ सिंह, शम्भू सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, गोपाल सिंह, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top