नव प्रशिक्षित आरक्षियों को हुआ स्वागत व सम्मान समारोह।

MAHARSHI TIMES
0

प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे उत्कृष्ट आरक्षियों को पुष्प देकर किया गया सम्मानित।

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह (विकास) 

चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित थाना परिसर में सोमवार को नव प्रशिक्षित आरक्षियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे उत्कृष्ट आरक्षियों को पुष्प देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जमुना राम महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मात्मानंद गुप्ता ने आरक्षियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सभी समस्याओं के समाधान की कुंजी है। शिक्षा मानव का ‘तृतीय नेत्र’ है, जो उसे सही मार्ग दिखाने और आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है।

थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने नव प्रशिक्षित आरक्षियों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए, अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से रहने का संदेश दिया, और कहा कि जनता की सेवा व कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आखीरी में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि सुसंस्कारित शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से युवा समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं तथा राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। 

कार्यक्रम के दौरान नव प्रशिक्षित आरक्षियों में नमी जिम्मेदारी यो में उमंग और जोश देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार, गणमान्य लोग थाने के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top