पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रेवती अन्तर्गत बने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना रेवती अन्तर्गत छेड़ी पुलिया पर बने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया । थाना रेवती पर पर बने इस पुलिस सहायता केन्द्र पर 24/7 घण्टे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहकर थाना क्षेत्र के रहने वाली जनता को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे । पुलिस सहायता केन्द्र के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस सहायता केन्द्र पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहेंगे।       

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक  उ0नि0 कौशल कुमार पाठक, थानाध्यक्ष रेवती अनुपम जायसवाल व थाना रेवती क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top