बाइक बचाने में डंपर ट्रक पलटने से बचते हुए गड्ढे में फंसे गया

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा बलिया। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर शुक्रवार को चचयां गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से बच गया जबकि उसके इंजन गड्ढे में फंसे गया। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों के अनुसार डंपर के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। डंपर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और वाहन को मोड़ा। इस दौरान डंपर बेकाबू होकर सड़क पर पलटने की स्थिति में आ गया था। हालांकि, चालक की सूझबूझ से डंपर पलटने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यातायात भी प्रभावित हुआ और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top