जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना सुखपुरा पर वादी मुकदमा द्वारा थाना सुखपुरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा भाई किसी काम से करनई की तरफ जा रहा था कि करनई ग्राम सभा में स्थित बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर गैस एजेन्सी व भट्ठे की बीच में पहले से घात लगाये हुए मेरे ही गांव के रहने वाले-व्यक्तियों द्वारा मार पीट कर लहूलुहान कर दिया गया, जिसका इलाज चल रहा है। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 10.04.2026  को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग व्यक्ति/वाहन व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 75/2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित *अभियुक्त विपुल यादव पुत्र शिवप्यारे यादव निवासी ब्रह्माईन थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष* को अकोल्हा कुम्हैला मार्ग के पास से समय लगभग 11.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया । 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top