पी.सी.एस. 2024 परीक्षा पास कर राघवेंद्र सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र सहित जनपद का मान.....

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

रसड़ा(बलिया) क्षेत्र के ग्राम सभा अठीलापुरा निवासी स्व. प्रभु नाथ सिंह के पुत्र राघवेंद्र कुमार सिंह ने पी.सी. एस. 2024 परीक्षा पास कर जी. एस.टी. कमिश्नर बनकर अपने गृह निवास स्थान ग्राम सभा अठीलापुरा आने पर  लोगों ने उन्हें फूल माला पहना भव्य स्वागत किया। उनसे इस सफलता के पूछे गये सवालों का जवाब देते नवनियुक्त जी.एस.टी कमिश्नर श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा स्कूलिंग पढाई सेंट मेरिज स्कूल राघोपुर रसड़ा, इंटरमीडिएट जाम स्थित श्री नाथ बाबा इंटर कालेज व ग्रेजुएशन प्रयागराज विश्विद्यालय से पास कर 12 वर्षों तक इंडियन नेवी में कार्यरत रहा, पुनः अपने अथक प्रयास से पीसीएस 2024 परीक्षा पास कर जी.एस.टी कमिश्नर बना हूं इसका श्रेय हमारे बड़े पिता जी स्व. भृगु नाथ सिंह को जाता है जो पूर्व शिक्षक रहे व हमारे परिवार के आदर्श रहे है । 6 भाई बहनों में सबसे छोटा राघवेंद्र सिंह शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहे है । उन्हें

सर्व प्रथम रसडा अखनपुरा पेट्रोल पम्प से रिसीव करने पर वे श्री नाथ जी, रोशन शाह बाबा को प्रणाम कर बाबा साहेब डा अंबेडकर जी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण कर उनके पैतृक निवास अठिला पुरा जाकर उनके स्वागत कार्यक्रम की समाप्त हुई ।

इस अवसर पर पूरे परिवार के साथ, ग्राम सभा सभी ग्रामीणों  के साथ क्षेत्रीय जनमानस की उपस्थिती रही । इस अवसर मुख्य रूप से मनोज सिंह, गुड्डू सिंह, कमला सिंह, संजीव सिंह, अवधेश सिंह, जावेद अंसारी जाम, अभय यादव राजेश यादव संतोष यादव लखन राजभर सुनील सिंह नवजीत सिंह, जग्गू सिंह, 

सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top