ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया)। अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र नगरा थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रवि कुमार ने की। इस दौरान सीओ आलोक कुमार गुप्ता और थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, राजू राय, विवेक कुमार, नागेंद्र शर्मा समेत क्षेत्र के सभी प्रधान, जनप्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।
एसडीएम रवि कुमार ने लोगों से अपील की कि जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जयंती के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
