बच्चे लाते दुकान से समान, रसोईया करती सफाई, अध्यापक चलाते मोबाइल- सोनू_पाण्डेय

MAHARSHI TIMES
0

अध्यापक द्वारा रसोईयों का उत्पीड़न;प्रधान ने किया जांच की मांग


गोपीनाथ चौबे 

चिलकहर (बलिया) जहाँ सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था के नाम पर भारी भरकम धन खर्च कर शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार का हर संभव प्रयास कर रही है वही सरकारी स्कूल के शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन न कर भर दिन मोबाइल चलाने में व्यस्त रह सरकार के मनसा पर तुषारापात कर रहे  है। हालत यह है कि रसोई का काम करने वाली महिला स्कूल परिसर की सफाई करती है तो बच्चों से मध्याह्न भोजन का समान दुकान से मंगाया जाता है,अध्यापक मोबाइल पर मुवी देखने में मस्त करते हैं। बच्चों की पढ़ाई भगवान् भरोसे चल रही है। 

ग्राम प्रधान श्री मती सुमन पाण्डेय, वरिष्ठ समाज सेवी सदा नन्द चौबे एवं प्रधान प्रतिनिधि बिन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू' द्वारा आरोप लगाया गया है कम्पोजिट विद्यालय गोपालपुर मे शिक्षा का स्तर एकदम से गिर गया है, यहाँ के अध्यापक एकदम से निरंकुश उच्छृंखिल स्वभाव के हो गये हैं। जिसके चलते पठन पाठन का काम नहीं हो पा रहा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

एबीएसए को स़प्रेषित पत्र मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिन्देश्वरी पाण्डेय,  संबंधित रसोईयों एवं अन्य लोगों द्वारा प्रकरण की जांच करा दोषी प्रधानाध्यापक एवं अन्य के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की गई है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top