आंधी-पानी से चरमराई बिजली व्यवस्था, शाम 6 बजे से गुल रही सप्लाई

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

बेल्थरा रोड (बलिया)। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। बुधवार शाम करीब 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।

तेज आंधी और बारिश के चलते क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर पड़े, जबकि कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे बिजली विभाग का तंत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया। हर बार आंधी-पानी आते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से लोग सवाल उठा रहे हैं।ग्राम सभा कुशहा भाड़ के पास एक बड़ा नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क किनारे गिर पड़ा। गनीमत रही कि वहां ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले दुकानदार समय रहते आंधी-पानी देखकर अपना ठेला हटाकर सुरक्षित स्थान पर चले गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम खराब होते ही बिजली विभाग की तैयारियों की कमी साफ नजर आती है। विभाग को पहले से जर्जर तारों और पेड़ों की छंटाई करानी चाहिए, ताकि बार-बार होने वाली ऐसी समस्याओं से राहत मिल सके। वहीं उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top