हनुमानगंज में तीन घर जलकर राख, 25 कुंतल अनाज और मवेशी की जलने से मौत

MAHARSHI TIMES
0

प्रकाश मौर्य 

​रानीगंज बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के  ग्राम पंचायत दुर्जनपुर के हनुमानगंज गांव में बुधवार की शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। शाम करीब 6:00 बजे खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे तीन परिवारों के रिहायशी झोपड़ी,उसमे रखा सामान व एक बकरी

​आग में जल कर मर गई। जानकारी के अनुसार अनंत यादव के घर खाना बनाते समय तेज आंधी तूफान आ गया जिससे चूल्हे की आग से उनके रिहायशी झोपड़ी में आग लग गए।हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लालबिहारी यादव और मदन यादव की भी झोपड़ी जल कर खाक हो गई।इस अग्निकांड में  अनंत यादव के घर में रखा 25 कुन्तल गेंहू व  गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।साथ ही आग की लपटों में फंसकर एक बकरी की दर्दनाक मौत हो गई और भारी मात्रा में पशुओं का चारा भी जल गया।

​घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी असंतोष देखा गया।

​प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह 'डब्लू' तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव व्यक्तिगत और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

​कहा कि प्रशासन को पूरे मामले से अवगत करा दिया है और मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।सूचना पर गुरुवार को क्षेत्र के लेखपाल पहुँच नुकसान का जायजा लिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top