महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1),352,3(5) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण 1.अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव निवासी देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू तथा 2. प्रवीण यादव उर्फ सिन्टू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को हरिपुर नहर करमपुर के पास से समय लगभग 11.35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
