कुत्ते का आतंक फैला काटने से लोग हुए घायल

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। मझौवा ग्राम सभा के डेहरी शंकर पुर गांव में एक पागल मादा कुत्ते ने गांव में आतंक फैला रखा है।कल उसने अपने ही बच्चे को काट कर मार दिया था। कल ही शाम को उसने गांव के यादव बस्ती में राहुल यादव की ढाई साल की बेटी को काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था जिसका इलाज नगरा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। आज अभी थोड़ी देर पहले ही उसने यादव बस्ती में ही एक कुत्ते को काटकर जख्मी कर दिया है। उसके आतंक से ग्रामीण डर के मारे बच्चों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं।प्रशासन के तरफ से अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top