शैलेश सिंह
बैरिया, बलिया । हापुड़ में आयोजित यूथ अंडर-19 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बलिया के सोनबरसा ग्राम निवासी शाश्वत उपाध्याय उर्फ कान्हा जी ने कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रौशन किया है । कान्हा जी द्वाबा में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति दीप जलाने वाले स्वर्गीय जगनारायण उपाध्याय उर्फ ( बीरा बाबा )के पौत्र है ,उनके बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई । उनके घर बधाई देने वाले ग्रामीणों का तांता लगा रहा ।
गौरतलब है कि शाश्वत पहले जिले और मंडल स्तर पर जीत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिये थे । उन्होंने इस कामयाबी का इस श्रेय अपने कोच जगदीश यादव जी को देते हुए कहा कि उनका कुशल प्रशिक्षण और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन से ही यह सम्भव हो पाया है । वे काशी के जानेमाने बॉक्सर कोच है , और कड़ी मेहनत व निष्ठा प्रशिक्षुओं प्रैक्टिस कराते है ।


