भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन- राजेन्द्र सिंह
महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया । सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेफना कोपाचीट के प्रथम प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता हरेंद्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों और कार्यशैली के बल पर देश में एक मजबूत पहचान बनाई है। वहीं अध्यक्ष हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा का इतिहास राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण से जुड़ा हुआ है, जिसे कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और उसका उद्देश्य राष्ट्र सेवा व जनकल्याण है। मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी निरंतर प्रगति कर रही है।शासन द्वारा नामित सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह ‘सुमन’ ने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर गोपाल गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, मंगल सिंह, शशिकला तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में चेयरमैन अमरजीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


