महर्षि टाइम्स
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम, कस्बा, मोहल्ला एवं शिक्षण संस्थानों में चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला थाना क्षेत्र के विद्यालयों नें बच्चों को जागरूक किया गया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
➡️ थाना क्षेत्रों के अंतर्गत चौपाल लगा कर रोड पर मिशन शक्ति एव एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
🔹 112 – आपातकालीन पुलिस सहायता
🔹 1090 – महिला हेल्पलाइन (Women Power Line)
🔹 181 – महिला सहायता हेल्पलाइन
🔹 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
🔹 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📌 महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं
🔸 कन्या सुमंगला योजना
🔸 मिशन शक्ति अभियान
🔸 महिला हेल्पलाइन सेवा
🔸 उज्ज्वला योजना
🔸 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
💡 अभियान का उद्देश्य:
*महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ना।*






