जे एन सी यू में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया । जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय  में ललित कला विभाग द्वारा  मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और  विभाग के छात्रों द्वारा बनाई गई महिला सशक्तिकरण पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी  का अवलोकन किया l उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहते हुए कला के प्रत्येक नियमों को सिखने की जरुरत है l इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं है l मिशन शक्ति 5.0 की संयोजिका डॉक्टर अनुराधा राय और  विभाग के प्राध्यापक  ज्ञानेंद्र चौहान ने मिशन शक्ति 5.0 विषय से जुड़ी पेंटिंग प्रदर्शनी पर विस्तार से चर्चाएं की l 

 हिन्दी विभाग द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और जागरूकता जैसे विषयों पर प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से सभी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ना एवं अपने विचारों को प्रकट करने का अवसर प्रदान करना था। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास होता है।  इस अवसर पर डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डॉ.संदीप यादव, डॉ.अभिषेक मिश्र, डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ.गुंजन कुमार, डॉ. विवेक कुमार आदि प्राध्यापक उपस्थित रहें।

पी जी डी सी ए विभाग कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय पिपरौली, बसन्तपुर (शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज) में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कंप्यूटर विभाग द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं पर केन्द्रित विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभाग के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा गांव की महिलाओं को डिजिटल साक्षरता की आवश्यकता एवं आम जीवन में उसके महत्व पर सन्देश दिया गया। विभाग के प्राध्यापक श्री हर्ष त्रिपाठी ने महिलाओं को प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जागरूक किया। 

बीसीए (ए•आई•) विभाग द्वारा महिलाओं के लिए "सायबर सुरक्षा एवं डिजिटल अपराध" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमरनाथ मिश्रा, सायबर विशेषज्ञ - बलिया सायबर सेल रहे । उन्होंने छात्राओं को सायबर अपराध और उसकी चुनौतियों से निपटने की तकनीकें बताईं। अन्य वक्ता श्री प्रमोद यादव, वरिष्ठ अध्यापक, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों को 'डिजिटल अरेस्ट' को पहचानने और उससे बचाव के तरीके बताए। इस अवसर पर बीसीए (ए•आई•) विभाग के प्राध्यापक श्री नवनीत मणि त्रिपाठी ने सायबर क्राइम से निपटने में 'आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। पीजीडीसीए विभाग के प्राध्यापक श्री हर्ष त्रिपाठी ने महिलाओं को सोशल मीडिया के खतरे के बारे में सतर्क किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए गए। बीसीए (ए•आई•) विभाग के प्राध्यापक श्री नवनीत मणि त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करने का 'शपथ' दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया। "

इस कार्यक्रम में निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अजय कुमार चौबे, डॉ लाल विजय सिंह सहित अन्य प्राध्यापक गण और छात्रों की भूमिका सराहनीय रहा l

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top