ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया)। अंबेडकर जयंती को लेकर नगरा बाजार पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग गया है। बाजार की दुकानों पर खास सजावट की गई है। जगह-जगह नीले झंडे, बैनर, पोस्टर और आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं, जिससे बाजार की रौनक बढ़ गई है।
दुकानदारों और स्थानीय लोगों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी भी तेज हो गई है और लोग जयंती समारोह की तैयारियों में जुटे हैं।
स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगरा बाजार का माहौल पूरी तरह श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आ रहा है।

