सनातन धर्म का परचम विश्वस्तर पर लहराए, ऐसी मेरी अभिलाषा-रामबाबु यादव

MAHARSHI TIMES
0

शैलेश सिंह 

बैरिया, बलिया - शुक्रवार को जयप्रकाशनगर (दलजीत टोला) में समाजसेवी रामबाबु यादव द्वारा स्थापित श्री हनुमानजी के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित महायज्ञ के विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने हनुमानजी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण में भाग भी लिया।

भंडारे में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आयोजन किया गया था, जिसे लोगों ने बड़े चाव से खाया। इस अवसर पर समाजसेवी रामबाबु यादव ने कहा कि यह आयोजन हनुमानजी की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है।  हमारा उद्देश्य है कि सनातन धर्म का परचम पूरी दुनिया मे लहराए और लोग हिंन्दू सभ्यता और संस्कृति को आत्मसात करें । उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

कार्यक्रम में सैकड़ों साधु-संतों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी भाग लिया और हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top