ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया) परम्परागत मनाई जाने वाली रंगो का पर्व होली बुधवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलो में बड़े हर्षोउल्लास उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। होली पर लोग रंगों में सराबोर होकर एक दुसरे से गले मिलकर अच्छाई की कामना करते रहे। यह पर्व बुराइयो पर अच्छाई की विजय हुई जिसे हम हर साल मनाते है होली के इस पर्व पर नगर मेंं सुबह से ही बच्चे युवा व बड़े लोग रंग गुलाल पिचकारी लेकर रंग घोर कर एक दूसरे पर डालने लगे व लगाते जिससे रंगो का महौल सरोवर हो गया कहीं कहीं कपडे़ फाड़ने रंग पोतने का आनन्द लेते थे तो डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्र से होली के गीत व जोगीरा के धुन पर थिरकते रंग गुलाल छिड़कते लगाते तथा लोगो पर डालते हुए हुडदंग करते हुए होली आई है होली आई का गीत व बाजे से होली के गीतो का धुन पर थिरकते रहे यह सिलसिला दोपहर तक चला वहीं महिलाए घरो में अच्छे पकवान बनाने में जुटी रही महिलाए भी अपने पद लगने देवर भाभी सगे संबंधी घर वालो से रंग खेल आनंद ली दोपहर बाद लोग युवा बच्चे व लोग स्नान कर नये परिधान पहन कर अबीर गुलाल लेकर घरो से निकले और अपने इस्ट मित्र बडे बुजुर्गो के यहां जाकर अबीर गुलाल लगाकर आशिर्वाद लेते हुए देखा गया तो दूसरे औरते युवतिया भी अपने सखी सहेली व बडे बुजुर्गो के घरो जाकर एक दूसरे मिलती अबीर गुलाल का आनंद ली जिससे सारा नगर रंग गुलाल से सरोवर हो गया था इस तरह रंगो का रंगो पर्व सकुशल सम्पन्न हो गया इस पर्व को लेकर प्रशासन के पुलिस प्र्रशासन भी चाक चौकस रही जिससे होली पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।

