जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फूल व गुलाल के साथ पुलिस लाइन में समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के साथ खेली होली ।

MAHARSHI TIMES
0

पुलिस लाइन में हुआ आयोजित पुलिस होली मिलन समारोह, हर्षो उल्लास के साथ सभी अधिकारीगण हुए शामिल ।

एक-दूसरे को रंग/ गुलाल लगाकर, गले मिलकर खेली गयी होली, सभी ने धूम धाम से मनाई होली, होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने किया डांस ।

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह* द्वारा जनपद बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारियों, पुलिस कार्यालय, प्रशिक्षु आरक्षियों व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ फुलों व रंग गुलाल लगाकर खेली गयी होली, सभी से गले मिलकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी । होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधि0/कर्मचारीगण को जलपान कराया गया । होली मिलन समारोह में पुलिस के जवानों द्वारा होली के गानों पर डांस भी किया गया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top