स्वामी हरिहरानन्द जी ने भक्तों के आग्रह को किया स्वीकार, तोड़ा अपना हठ योग

MAHARSHI TIMES
0

शैलेश सिंह 

बैरिया, बलिया ।  श्री खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर (श्रीपालपुर) में शुक्रवार को अपराहन में उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़ द्वारा अनुनय-विनय को स्वीकार कर क्षेत्र के महान संत श्री हरिहरानन्द जी महाराज ने सात दिनों बाद अपना हठ योग को तोड़ा और अन्न-जल को ग्रहण किया । वे 21 फरवरी से अन्न-जल का त्याग किये थे । इस अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने पूज्य स्वामी जी की इस कृपा के लिये जयजय कार कर उन्हें धन्यवाद दिया । इस अवसर पर सैकड़ों गांवों से आये भक्तों ने स्वामी जी को आश्वासन दिया कि वे सब मिलकर संकीर्तन, रामायण पाठ और अन्य स्वामीजी द्वारा निर्देशित अनुष्ठानों को निरंतर विकसित करेगें ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top