चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने कहा शहीदों के सपनों की सरकार नहीं

MAHARSHI TIMES
0


ओमप्रकाश वर्मा 

रसड़ा (बलिया)। कोई भी व्यक्ति या समाज आधे अधुरा मन, थके शरीर हारे तन से न तो क्रांति ला सकता है और ना तो परिवर्तन, भले ही उसकी आयु कुछ हो, आज जरूरत है कि युवा वर्ग अपने महापुरुषों के पावन स्मृतियों को हृदय में स्थापित कर उसके बताये मार्ग पर चलते हुए समाज प्रदेश देश को समानता समरसता एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करे। 

यह कहना है उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव एमएलसी (शिक्षा खण्ड वाराणसी) का जो शुक्रवार को मऊ रसड़ा बलिया राजधानी रोड से संवरा होकर युवा सपा नेता, आजाद पार्क के सह_संरक्षण एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य संजय यादव के नराक्ष गाँव जाते वक्त शहीद के सम्मान में आज़ाद पार्क गोपालपुर स्थित विश्व के महानतम क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के पुण्य तिथि पर शुक्रवार को नमन करते हुए संबोधन में व्यक्त किया। 

श्री यादव ने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति का तूफान अपनी प्रचण्डता से गिरि शिखरों को ध्वस्त कर विशाल वटवृक्ष को उखाड़, विषमता के खाई को पाट देता है,उसे कोई अवरोध रोक नही सकता, समस्या चाहे व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय अथवा वैश्विक हो। उन्होंने ने देश के क्रांतिकारी को स्मरण करते हुए कहा कि इसका दिग्दर्शन मंगल पांडे, वीरवर कुंवर सिंह, महारानी लक्ष्मी बाई, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला, सरदार भगत सिंह आदि के रूप में होता है।

उन्होंने ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने दैहिक बल, प्रतिभा की पराकाष्ठा, आत्मा का परम तेज और सबसे बढ़ कर महान उद्देश्यों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर अपने बलिदानी साहस से मातृभूमि को आंग्ल दासता से मुक्त कराया।। देश प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि युवा शक्ति के हुंकार से जिस साम्राज्य मे सूर्य ही नहीं डुबता था वैसे राज सिंहासन भू-लुंठित कर संघर्ष के बल पर हमे ब्रिटिश सरकार के दासता से मुक्ति दिलाने का काम किया जिससे देश में स्वशासन की नयी व्यवस्था का उदय हुआ है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम लाल बिहारी यादव के साथ उतीर्ण पाण्डेय, सुधीर कुमार पाण्डेय, बिन्देश्वरी पाण्डेय डा ब्रज भूषण चौबे, डॉ पवन कुमार चौबे, ,प्रवीण कुमार चौबे, संजय कुमार गुप्ता, नन्द लाल "नंदू" अभय ज्ञान कनौजिया रणजीत यादव, राम प्रवेश यादव, शिव कुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद दिनेश्वर चौहान संजय राम, संजय गुप्ता टिंकू नागेन्द्र चौबे , वेद प्रकाश तिवारी, अनिल कुमार गणेश शर्मा भीम चौबे  सहित पचासों लोगों ने महान क्रांतिकारी के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top