पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ ने रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में परेड की ली सलामी -

MAHARSHI TIMES
0

➡️ शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-

➡️ अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोली वार करवाया गया ड्रिल-

➡️ जवानों को आपात स्थिति से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कराया गया अभ्यास-

➡️ डी आई जी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड परिसर में नवनिर्मित पी0टी0 गोदाम का किया गया उद्घाटन ।

महर्षि टाइम्स 

बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन जनपद बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । एवं महोदय द्वारा पुलिस लाइन में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित पी0टी0 गोदाम का उद्घाटन किया गया।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिसअधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें ।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top