पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली व थाना रसड़ा का किया गया वार्षिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।

MAHARSHI TIMES
0


महर्षी टाइम्स 

➡ सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय द्वारा जनपद बलिया के वार्षिक निरीक्षण/भ्रमण पर आगमन पर पुलिस लाइन बलिया में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया-

➡पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षियों का परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-

➡पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा पुलिस अधीक्षक बलिया की उपस्थिति में अपराध नियंत्रण पर राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक-

➡अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु थाना प्रभारी को दिए गए सख्त निर्देश-

➡डिजिटल वॉलिंटियर्स व चौकीदारों के माध्यम से लाभप्रद सूचनाओं का किया जाए संग्रहण-

➡शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही-

➡थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त करते हुए चौराहों, बाजारों तथा जनपद के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने के दिये गए निर्देश-

➡लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश-


बलिया । पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली व रसड़ा जनपद बलिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।  इस दौरान थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक (न्यायालय), भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने हेतु निर्देशित किया गया व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

*राजपत्रित अधिकारी समीक्षा बैठक-*

 सुनील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय* द्वारा पुलिस लाइन बलिया स्थित सभागार कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी । बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं जैसे- असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर रोकथाम, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई व नियंत्रण आदि पर चर्चा की गयी तथा जनपद के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । 

*अपराध समीक्षा बैठक-*

 पुलिस उपमहानिरीक्षक, द्वारा जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की अवैध संपत्ति की सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा राष्ट्र विरोधी भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया ।  

तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस ऑफिस का भ्रमण कर पुलिस ऑफिस में विभिन्न कार्यालयों (क्षेत्राधिकारी कार्यालय, अपराध शाखा,  प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक  शाखा, डीसीआरबी कार्यालय,  एएचटीयू कार्यालय, सीसीटीएनएस सेल  आदि) का निरीक्षण कर, आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

भ्रमण/निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों का परेड का निरीक्षण किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गयें ।

उक्त वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top