पल्सर सवार युवक को नहर के किनारे सड़क पर अचेत अवस्था देख , प्रधान पति प्रवीन्दर सिंह ने किया 112,व एम्बुलेंस को सुचना
रिपोर्ट रणजीत सिंह
बिल्थरारोड( बलिया) उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गोरही गांव निवासी अरुण 30 वर्ष पुत्र रामबृक्ष जो पेशे से राज मिस्त्री थे। जिनकी रविवार की देर रात लगभग 11 बजे बनकरा गांव के पास बाईक समेत नहर में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अरुण अपनी पल्सर बाइक (UP 60 H 6165) से कहीं आ-जा रहे थे। इसी दौरान बंनकरा गांव के सामने नहर के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई और बाईक समेत नहर में जा गिरे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे एक युवक को गांव के ही व्यक्ति ने पहचान लिया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।घटना की पहली जानकारी बंनकरा के ग्राम प्रधान प्रविन्द सिंह (नेफ़ल सिंह) द्वारा दी गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 112 पुलिस और एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया।फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।देर रात उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर है।

