सत्र 2026-27 सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की संशोधित तिथियां घोषित

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बसतौरा-रसड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. कालिका प्रसाद मौर्य ने बताया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश प्रक्रिया की संशोधित तिथियों की घोषणा की है। प्रधानाचार्य के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 20 जनवरी 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची 23 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसी दिन से प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी जाएगी। प्रधानाचार्य डॉ. मौर्य ने अभिभावकों एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top