धर्म परिवर्तन के सामग्री के साथ धर्म परिवर्तन कराने वाला युवक गिरफ्तार ।

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा धर्म संपरिवर्तन अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद बोरी में प्रभु ईस से सम्बन्धित 124 पुस्तकें व म्युजिक सिस्टम, 03 अदद माइक, 02 केबल, 01 साउण्ड बॉक्स, 01 पीए सिस्टम, 01 डेटा केबल,  किया गया बरामद ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.02.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सिकन्दर पुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि डा. फरीद के मकान कस्बा सिकन्दर पुर वार्ड नं. 5 में इसाई पादरी जोसे थामस पुत्र थामस लूकोस पता पाटलिपुत्र पटना बिहार द्वारा एक कमरे में 15-20 महिला व कुछ बच्चे जिन्हे धर्म परिवर्तन कराने व अपने धर्म का नाट्कीय बखान करने तथा प्रलोभनों के माध्यम से हमारे हिन्दू धर्म को परिवर्तन कर इसाई धर्म को प्रेरित किया जा रहा है, तथा जोसे थामस उपरोक्त के द्वारा हिन्दू-देवी देवताओ को नीच व गाली-गलौज करते हुए अपने इसाई धर्म की महानता व प्रभु ईशु की कृपा बताते हुए लोगो को धन व नौकरी आदि का प्रलोभन देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, तथा मुझे भी धर्म परिवर्तन करने धन व नौकरी का प्रलोभन दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 38/2026 धारा 302, 352 बी.एन.एस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

विवेचना के क्रम में आज दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र मय हमराह के द्वारा देखभाल क्षेत्र, पेण्डिगं विवेचना, तलाश वांछित मे मामुर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0स0 38/2026 धारा 302, 352 बी.एन.एस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर वांछित *अभियुक्त 1. जोसे थोमस पुत्र थोमस लुकेस निवासी 192/2 न्यू पाटलिपुत्र कालोनी पटना बिहार, अस्थाई पता पल्ला विला हाउस कारिकोम पोस्ट कड्डीतारा करा जिराकोलम स्टेट केरल उम्र करीब 47 वर्ष* को ग्राम कस्बा सिकन्दरपुर से समय 07.10 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया । 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top