सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 119 आवेदन पर 12 का मौके पर निस्तारण

MAHARSHI TIMES
0

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

ओमप्रकाश वर्मा

रसड़ा (बलिया)। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस 

पर फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के समक्ष राजस्व, राशन कार्ड, भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, वराशत में विलंब की शिकायत सहित कुल 119 मामले प्रस्तुत किए गए जिसमें केवल 12 समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। रास्ते से अवरुद्ध आवागमन सहित कई मामलों को टालते भी रहे।जिलाधिकारी के समक्ष टीकादेवरी निवासी प्रमोद सिंह द्वारा पैतृक भूमि पर दबंग द्वारा बल पूर्वक नाबदान का पानी गिराने, मुस्तफाबाद निवासी रामपुकार सिंह द्वारा काली माता मंदिर के आस-पास लगाए गए विद्युत खंभें व तार हटा लिए जाने तथा एएनएम सेंटर से सार्वजनिक शौचालय तक 25 केबीए के स्थान पर मात्र 16 केबी का ट्रांसफार्मर लगा दिए जाने से उत्पन्न दुश्वारियों की शिकायत किए जाने, रसड़ा नगर के विश्वजीत जायसवाल द्वारा रसड़ा सीएचसी की दुर्व्यवस्था से अवगत कराए जाने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान कराए जाने की हिदायत दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार निखिल शुक्ला, नायब तहसीलदार उदय राज रत्ना सहित जनपदीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top