लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी गांव में विगत तीन दिन से लापता एक किशोर का शव शनिवार को दोपहर गांव के ही एक पुराने खंडहर मकान में मिलने से हड़कंप मच गया। स्वजन हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किए है। कोटवारी गांव निवासी खलील अहमद का 12 वर्षीय पुत्र रिजवान 18 फरवरी 2026 से ही घर से लापता था। स्वजन रिजवान की हर स्तर पर तलाश करने के बाद उसकी मां शेरू न निशा ने रसड़ा कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। किशोर का बड़ा भाई रोशन उसकी तलाश करते हुए शनिवार को दोपहर कोटवारी गांव के मोहम्मद हनिफ के पुराने खंडहर मकान जहां वर्षों से कोई नहीं रहता है उसमें रिजवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव देख कर वह शोर मचाना शुरू कर दिया। रोशन की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े जहां रिजवान के नाक व मुंह से निकला खून हत्या सहित कई अनसुलझे सवाल कर रहे थे। किशोर का शव मिलने से स्वजनों सहित पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
