प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माधो ब्रम्ह बाबा परिसर में वृक्षारोपण।

MAHARSHI TIMES
0

परिसर में गूंजा हरित क्रांति का संदेश, श्री फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया । पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माधो ब्रम्ह बाबा परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर हरित क्रांति को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भरत उपाध्याय, अवनेंद्र सिंह, वंदना सिंह, पिंटू चौरसिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

संस्थान की फाउंडर वंदना सिंह ने कहा कि विश्व स्तर पर तेजी से हो रही हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और संतुलित वातावरण मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सड़कों व एक्सप्रेस-वे के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top