बाजार से अत्यधिक रंग की मिठाइयों की खरीदारी से बचें-सहायक आयुक्त (खाद्य)

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। होली पर्व के मद्देनज़र जनपद बलिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए और मिलावट की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त के निर्देश तथा आजमगढ़ मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) के आदेश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 23 फरवरी 2026 को जनपद के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज शुक्ल द्वारा 2 नमूने बेसन, 1 नमूना बूंदी के लड्डू, 1 नमूना खोया तथा 1 नमूना वनस्पति घी का संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। छापे के दौरान टीम ने संदिग्ध गुणवत्ता की मिठाइयों को नष्ट भी कराया। कुल 12 किलोग्राम गुलाब जामुन, 14 किलोग्राम छेना स्वीट्स तथा 4 किलोग्राम रंगीन जलेबी को विनष्ट कराया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 4,420 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य) ने आम जनता से अपील की है कि बाजार में उपलब्ध अत्यधिक गहरे रंग की मिठाइयों की खरीदारी से बचें। साथ ही मिठाई निर्माताओं और विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि खाद्य रंगों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप और न्यूनतम मात्रा में करें। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने प्रतिष्ठानों में नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top